विश्रामपुर GP PSA
सिम्रौन्गढ़ नपा psa

प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा ‘परमात्मा अवतरण’ विषयक प्रवचन सम्पन्न

0 2,903

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

cin bigyapan

रक्सौल।। शहर के मौजे स्थित प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रक्सौल उपसेवा केंद्र द्वारा महा शिव रात्रि पर्व व 83वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती के पावन अवसर पर” शांति, समृद्धि तथा स्वर्णिम युग के लिए परमात्मा अवतरण” विषयक प्रवचन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

श्री रामजानकी मंदिर के प्रांगण में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम बीरगंज ब्रह्मा कुमारी राज योग सेवा केंद्र के मुख्य प्रभारी ब्रह्माकुमारी रविता दीदी की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ समाजसेवी भरत प्रसाद के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। सेवा केंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्ञानू बहन ने सभी अतिथियों को शब्द पुष्प द्वारा स्वागत किया।

देवताल psa

परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण के यादगार के रूप में मनाए जाने वाले शिव जयंती के अवसर में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में पूर्व नगर सभापति ओमप्रकाश गुप्ता,सम्भावना संस्था के सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद, साईमन रेक्स, ब्रह्म कुमारी मिना बहन,पूर्णिमा बहन,बेली बहन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सबो ने कहा कि पतित पावन, व सर्व शक्तिमान शिव भगवान लोक कल्याण के देवता हैं।उनके प्रदत ईश्वरीय ज्ञान व सहज ज्ञान योग से ही नर नारायण व नारी नारायणी बनती हैं।की प्रदत महान पुरूष समस्याओं को देख रूकते नहीं आगे बढ़ते है। इसी उद्देश्य को फलीभूत करते हुए ईश्ववरीय विश्व विद्यालय दिनानुदिन आगे बढ़ रहा है। इसकी शाखा दुनियां के 132 देशों में फैली हुई है।कहा गया कि स्वच्छ निर्मल एवं विशिष्ठ चरित्र निर्माण ही इसकी देन है।

इसलिए इस संस्था में मनुष्य के लिए क्रोध मुक्त बनना तो स्वार्थी के बजाय नि:स्वार्थ बनो को अपनाना जीवन का बड़ा का मुकाम है। मंच संचालन सुषमा बहन ने किया।धन्यवाद ज्ञापन गोकुल भाई व गोवर्धन भाई ने किया। मौके पर डॉ0 प्रेम सागर,मीरा बहन,डॉ0 किरण,नीलेश अग्रवाल व राजू जायसवाल, आदि उपस्थित थे।

फेटा GP PSA

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आदर्श कोतवाल GP PSA
परवानीपुर GP PSA

Leave A Reply

Your email address will not be published.