bs-ll-a" dir="ltr">
विश्व सुचना नेटवर्क प्रा. लि. (दर्ता नं ८८२ / ०७५ – ०७६)
kalaiya Holi Notice
Pheta Holi Notice
Karaiya Mai Holi Notice

चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर कवि सम्मेलन का आयोजन, स्थानीय कवियों ने दिखाया हुनर

चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर कवि सम्मेलन का आयोजन, स्थानीय कवियों ने दिखाया हुनर

pokhariya Holi Notice

सुपौल
चित्रगुप्त पूजा के शुभ अवसर जिला मुख्यालय अंतर्गत गांधी मैदान स्थित चित्रगुप्त पूजन स्थल पर चित्रगुप्त पूजा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय कवि संगम के कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सत्र न्यायाधीश व चित्रगुप्त पूजा समिति अध्यक्ष अमरनाथ सहाय, एसडीजेएम प्रहलाद कुमार, एडीजे अभिषेक कुमार दास, राष्ट्रीय कवि संगम के मार्गदर्शक वरिष्ठ साहित्यकार अरविंद ठाकुर और राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर एसडीजेएम प्रह्लाद कुमार, एडीजे अभिषेक कुमार दास, पूजा समिति के अध्यक्ष पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमरनाथ सहाय ने स्मारिका- चित्रांश संवाद का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पूजा समिति द्वारा वरिष्ठ नागरिक प्रेम शंकर प्रसाद, उमेश्वर प्रसाद सिन्हा एवं गोपाल प्रसाद को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कवि सम्मेलन का संचालन कवित्री व शिक्षिका अर्चना पाठक द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम राष्ट्रीय कवि संगम की बाल कवियत्री मुस्कान द्वारा काव्य पाठ किया गया जिसे उपस्थित दर्शक दीर्घा ने तालियों द्वारा खूब सराहा। इसके बाद मोहन कुमार प्रशांत , लखन स्वामी, कवियत्री कल्याणी स्वरूपा की कविता ने दर्शक दीर्घा को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियत्री बिंदु श्रीवास्तव की ओज की कविता ने सबके अंदर जोश भर दिया तो वही सुधा सहाय की कविता ने श्रोताओं को बिहार का गौरवशाली दर्शन करवाया। तत्पश्चात राष्ट्रीय कवि संगम के जिला उपाध्यक्ष विमलानंद झा व सच्चिदानंद झा की मैथिली कविता ने दर्शकों को करतल ध्वनि के लिए मजबूर कर दिया। कवि रवि भूषण की कविता की पंक्तियों “आज मेरे राम घर को आएंगे, दीप सब मिलकर घर में जलाएंगे। कौन छीनेगा राम के घर को, हम तो हर दिल में राम घर बनाएँगे।।” पर श्रोताओं की तालियां थमने का नाम नहीं ले रही थी। तत्पश्चात संचालिका अर्चना पाठक द्वारा श्रृंगार रस की कविता का पाठ किया गया जिसे जिस खूब सराहा गया। कवि ब्रह्मदेव लाल दास की कविता ने भी खूब तालियां बटोरी। अंत में राष्ट्रीय कवि संगम के मार्गदर्शक व वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरविंद ठाकुर द्वारा काव्य पाठ किया गया जिसमें श्रोताओं के साथ-साथ सभी कवि लीन हो गए और तालियों से सारा परिसर गुंजायमान हो गया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल द्वारा संगठन के उद्देश्य के बारे में संक्षिप्त रूप में बताया गया और सभी कवियों को चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष अमरनाथ सहाय व मुख्य अतिथियों द्वारा पाग, माला,कलम व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान शतरंज प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता को प्रमाणपत्र एवं कलम देकर सम्मानित किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में अंडर 15 में आयुष केशव विजेता, हृदय कुमार उपविजेता, अंडर 25 में अजीत कुमार विजेता और जितेंद्र कुमार उपविजेता तथा सीनियर ग्रुप में जयनंदन चौधरी विजेता एवं विश्वजीत सिन्हा उपविजेता को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद वर्मा, सचिव शशांक राज, उपसचिव ब्रह्मदेव लाल दास, धीरेंद्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष शोभा रानी, अंकेक्षक रूद्र प्रताप लाल, पूजा प्रभारी सुशील कुमार दास, कार्यकारिणी समिति सदस्य शारदा कुमार सिन्हा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, राजीव कुमार, विक्की कुमार, नरेश कुमार कर्ण, रमेश रंजन, रमण कुमार दास, रामचन्द्र दत्ता, संजीव कुमार वर्मा, रामानंद वर्मा, आशीष कुमार वर्मा
आदि मौजूद थे।

Simraungadh Holi Notice
प्रसौनी गापा सामाजिक संदेश ०७८
Baragadhi Holi Notice
Devatal Holi Notice

Leave A Reply

Your email address will not be published.